जयपुर मेराथन में उदयपुर के कैलाश जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
उदयपुर के मेवाड़ी रनर्स ने 2 फरवरी 2020 को जयपुर मैं आयोजित एयू बैंक मैराथन मे उदयपुर जिले के धावकों ने भाग लेकर 21 और 10 किलोमिटिर दौड़ समय में पूरा किया। उदयपुर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करने के लिए रनिंग कल्चर से जोड़ना मेवाड़ी रनर्स का उद्देश्य है।
इस दौड़ में 53 वर्षीय कैलाश जैन ने 50 - 55 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 21 किलोमिटर की दौड़ 1 घंटे 43 मिनट में पूरी कि जबकि 67 वर्षीय पन्नालाल जी मारू, एडवोकेट ने प्रथम बार 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 52 मिनट मैं पूरी की।
इस दौड़ में उदयपुर के ऋषभ जैन, डाँ. अनिल गुप्ता, दिलिप सोनी, ललित सोलंकी, अनिल गुप्ता, राकेश भावसार, वीरेंद्र सिंह राणा, सौरभ शिकवाल, रेखा जैन, मनोज कुमार शर्मा ने हाफ मैराथन को तय समय मे पुरा किया। एयू मैराथन भारत की बड़ी मैराथन है जो हर साल जयपुर में आयोजित होती है,
मेवाड़ी रनर्स के प्रदीप यादव ने कलकत्ता में आयोजित आईडीबीआई मैराथन में 21 किलोमिटर में भाग लिया और समय से पूरी कि व मेवाड़ी रनर्स ने 18 माह में 2 आयरमैन, 40 हाॅफ मैराथन मैराथनिस्ट, 10 फुल मैराथन और 3 अल्ट्रा मैराथन रनर तैयार कर चुका है और जो कि मेवाड़ी रनर्स, उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में रोशन कर चुके हैं।
