उदयपुर मे जिला स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सॉफ्ट टेनिस लीग संपन्न

 | 
Womens Soft tennis League

 

Udaipur Times, Sports News: उदयपुर मे राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ एवं उदयपुर जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप खेल गांव में अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग उत्साह पूर्ण मे सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता के अंडर 15 वर्ग में तहरीम अमर प्रथम, अनुष्का सोलंकी द्वितीय, मन्नत स्वामी व रक्षा वैष्णव तृतीय, अंडर 18 वर्ग में दृष्टि श्रीमाली प्रथम, हर्षिका जोशी द्वितीय, प्रावी जोशी व अक्षधा राठौड़ तृतीय रहे।

सीनियर वर्ग में खनक धाबाई प्रथम, सोनू मीणा द्वितीय, प्रीति मीणा व चार्ली सेन तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी आशा बघेल, गोगुंदा बार एसोसिएशन के महासचिव चेतन दास वैष्णव, राजस्थान सोफ्ट टेनिस संघ के प्रेम सैनी, जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, बाबूलाल रावत, छगन बारोठ, प्रशिक्षक खेमराज गमेती, पूर्व राष्ट्रीय सोफ्ट टेनिस खिलाड़ी निरमा डांगी, रक्षा पालीवाल व शांता गमेती ने पदक पहनकर सम्मानित किया। विजेता व चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला संघ की सचिन भावना बत्रा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव, राजस्थान सोफ्ट टेनिस संघ के इंद्रप्रकाश टिक्कीवाल, भारतीय लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा रही। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं अकादमियों की करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News