खेलो इंडिया गेम्स का उदयपुर में होगा आयोजन
उदयपुर 18 नवंबर 2025 -उदयपुर में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय खेलों इंडिया गेम्स होंगे। इसमें जूडो, वॉलीबॉल और कयाकिंग-कैनोइंग खेलों के लिए अलग-अलग मैदान पर तैयारियों जोरों पर हैं। एमबी कॉलेज परिसर के इनडोर स्टेडियम में जूडो के लिए प्लेटफार्म तैयार हो रहा है।
जूडो फेडरेशन आफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर मुनव्वर अंजार मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने इनडोर स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कोच हिमांशु राजोरा सहित शारीरिक शिक्षक भी थे। इस दौरान उन्होंने स्कोर बोर्ड, वार्म अप एरिया में खिलाड़ियों की सुविधाएं, कोच के बैठने की जगह और स्टेज सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी।
राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से तीन जूड़ो मेट, दो कंपीटिशन एरिया और एक वार्म अप जोन के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वॉलीबॉल कोर्ट के लिए मंगवाई जा रही 800 टन रेत वहीं, महाकाल मंदिर के पीछे वॉलीबॉल कोर्ट पर लेवलिंग और सफाई का काम पूरा हो चुका है।
कोच व प्रभारी अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया- कोर्ट तैयार करने के लिए गुजरात से समुद्री किनारों की करीब 800 टन महीन रेत मंगवाई जा रही है। ताकि खिलाड़ियों को खेलने में कोई परेशानी नहीं हो। इधर, कयाकिंग-कैनोइंग के प्रभारी शकील हुसैन ने बताया कि इवेंट टीम का निरीक्षण हो चुका है लेकिन ले आउट प्लान पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
