उदयपुर जिले से दो बालिकाओं खुशी एवं तनीषा का नेशनल कबड्डी में चयन

66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

 | 
national kabaddi

उदयपुर 8 जून 2023 । दिल्ली में आयोजित 66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में उदयपुर जिले से दो बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में नेशनल के लिए चुनी गई है। 

6 जून से 12 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में जिले की दो बेटियों का चयन हुआ है। इन दोनों ने जिले का नाम रोशन किया। खुशी पालीवाल एवं तनीषा गुर्जर दोनों बेटियां कबड्डी नेशनल कैंप में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल के लिए चुनी गई है। 

राजस्थान टीम मैनेजर के रूप में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालपुरा की शारीरिक शिक्षक श्रीमती इंद्रा करतला को नियुक्त किया गया है। 
सत्यनारायण सिंह गहलोत ओर एन आई एस कोच प्रवीण सिंह झाला ने शुभकामनाये दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News