उदयपुर की खुशी ननोमा को तीरंदाजी में कांस्य पदक

दक्षिण पश्चिम क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता

 | 
Khushi Nanoma

उदयपुर 21 दिसंबर 2023। गुरू काशी विश्वविद्यालय, भटिंडा द्वारा आयोजित दक्षिण पश्चिम क्षेत्र तीरंदाजी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 19 से 22 दिसम्बर 2023 को आयोजित की जा रही है। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी ननोमा ने उत्कर्ष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

विवि क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि गुरू काशी विश्वविद्यालय, भटिंडा द्वारा आयोजित दक्षिण पश्चिम क्षेत्र तीरंदाजी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता में इस सत्र का विश्वविद्यालय को तीसरा पदक दिलाया। इसके साथ ही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में 28 से 31 दिसम्बर 2023 को आयोजित की जा रही है, में भाग लेने जायेगी।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा ने खिलाड़ी खुशी ननोमा एवं टीम मैनेजर प्रफुल्ल श्रीमाली व कोच को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु अगले वर्ष 29 अगस्त 2024 को खेल दिवस के अवसर पर खुशी ननोमा को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News