उदयपुर की किरण को अंतरविश्वविद्यालय जुडो में कांस्य

बीएन विश्वविद्यालय छात्रा है किरण कुमारी

 | 

उदयपुर 9 फरवरी 2024। उदयपुर के भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की छात्रा किरण कुमारी ने अमृतसर पंजाब के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरविश्वविद्यालय महिला वर्ग में जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 

kiran kumari

किरण कुमारी की इस महती उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, प्रेजिडेंट डॉ महेंद्र सिंह आगरिया और रजिस्ट्रार मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बधाई प्रेषित की और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News