नाईट कोरपोरेट बाॅक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित
सेवन स्टार ने वैकुण्ठ स्पोर्ट्स टीम को हराकर फाईनल जीता
| Feb 12, 2020, 20:57 IST
उदयपुर। शहर में पहली बार आरव बिजनेस सोल्यूशन द्वारा पूलां स्थित वैकुण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी में पांच दिवसीय नाईट कोरपोरेट बाॅक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के फाईनल मैच में सेवन स्टार ने वैकुण्ठ स्पोर्ट्स टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती।
आरव बिजनेस सेाल्यूशन के निदेशक विकास श्रीमाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोरपोरेट एलएण्डटी, एचडीएफसी बैंक, सिक्योर मीटर, रोटरी क्लब एलीट, दक्ष ओटो, 7 स्टार, वैकुण्ठ स्पोर्ट्स एकेडमी, जे.एन.क्रियेशन की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का परिचय दिया।
विजेता टीम को 21 हजार नगद व ट्राॅफी,उप विजेता को 11 हजार नगद व ट्राॅफी तथा प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
