येरीवन, आर्मेनिया में 16 से 23 अक्टूबर तक संपन्न कूड़ो की अंतरराष्ट्रीय यूरोप एशिया चैंपियनशिप में प्रतियोगिता की अंतिम चुनौती तक भारतीय दल ने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य सहित 13 पदकों पर क़ब्ज़ा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी काउंसिल उपाध्यक्ष 6 डिग्री ब्लैक बेल्ट शिहान् राजकुमार मेनारिया ने बताया कि भारतीय कूड़ो महासंघ का स्थापना दिवस 19 अक्टूबर को भारत के हेड कोच एवं कुडो एशिया के महासचिव हान्शी मेहुल वोरा के नेतृत्व में "13वीं वर्षगांठ पर 13 मेडल" एक सुखद एवं ऐतिहासिक संयोग बनाता है।
अंतरराष्ट्रीय कुड़ो जगत में भारत के लिए मेडल लाकर भारत ,अपने राज्य व जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले कूड़ो के जांबाज लड़ाकों (फाइटर्स)
स्वर्ण पदक विजेता:
रजत पदक विजेता:
13 वर्ष से कम महिला -42 किग्रा वर्ग:
कांस्य पदक विजेता:
भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे कुडो एशिया के महासचिव हान्शी मेहुल वोरा ने कहा कि यह उपलब्धि कूडो के विकास और सफलता का जश्न मनाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।
कूड़ो एसोसिएशन आफ राजस्थान (कार) की अध्यक्षा एवं कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय समिति सदस्य सुश्री राजनंदिनी ने बताया कि भारत की जीत से सर्वाधिक 5 पदकों का योगदान देने वाले राजस्थान के लड़ाकों (फाइटर्स) का उत्कर्ष प्रदर्शन, खेल भावना व उनके प्रशिक्षकों के समर्पण एवं कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि कूड़ो (मार्शल आर्ट्) को राष्ट्रीय खेल के रूप में भारत सरकार की मान्यता प्राप्त होने के बाद से संपूर्ण भारत में लगातार प्रथम पायदान पर है और राजस्थान पिछले 7 वर्षों से ऑल इंडिया चैंपियन की किताब पर कब्जा जमाए है।
भारतीय कूड़ो दल की शानदार जीत पर राष्ट्रीय कूडो संघ के चेयरमैन एवं बॉलीवुड स्टार सिंहा अक्षय कुमार फिल्म जगत के सितारे जान अब्राहम , राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कैबिनेट मिनिस्टर श्री जोगेश्वर गर्ग , कूड़ो राष्ट्रीय संघ की अध्यक्षा सेंसाई मेघा वोरा , सचिव रेन्शी विस्पी खराड़ी, कोषाध्यक्ष शिहान् जास्मिन मकवाना भारत के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित , अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक शिहान् राजकुमार मेनारिया एवं कई खेल व फिल्मी जगत की हस्तियों ने बधाइयां प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।
मेनारिया ने बताया कि भारतीय दल 24 अक्टूबर को पुनः भारत (मुंबई एयरपोर्ट) लौटेगा जहां विजेता टीम के भव्य स्वागत की तैयारिया की जा रही है ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal