राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में लक्षिका ने जीता रजत

 के वी एस राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता
 | 
lakshika panwar

उदयपुर 18 सितंबर 2024। झाँसी उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुई के वी एस राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर की मुक्केबाज़ लक्षिका पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। 

राजस्थान क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि लक्षिका ने अपने वर्ग अंडर 17 में 48 किलो भार वर्ग में हरियाणा, उत्तर प्रदेश व आसाम की मुक्केबाज़ को हराया।  जबकि फाइनल में महाराष्ट्र की मुक्केबाज़ से लक्षिका को हार का सामना करना पड़ा व रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News