राजस्थान की ललिता राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाज़ी के फाइनल में

फाइनल में ललिता का मुकाबला दिल्ली की सलाखा सिंह से होगा

 | 
Boxer lalita

26 दिसंबर 2023। ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में राजस्थान की बॉक्सर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 

राजस्थान टीम के मुख्य कोच नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि सेमीफाइनल में ललिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे टीम की खिलाड़ी अनुपमा को एक तरफा 5:0 से हराते हुए फाइनल में पंहुच गई है। 

राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता के फाइनल में ललिता का मुकाबला दिल्ली की सलाखा सिंह से होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News