राजस्थान की ललिता ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण
बनी भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रॉमिसिंग बॉक्सर
| Dec 27, 2023, 20:13 IST
ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न राष्ट्रीय सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान की बॉक्सर ललिता ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में दिल्ली की बॉक्सर श्लाखा सिंह को हराया।
राजस्थान टीम के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि 70 किलो भार वर्ग में खेलते हुए फाइनल में दिल्ली की शलाखा सिंह को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।
ललिता की शानदार जीत पर उन्हे भारत की बेस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर का एवार्ड भी अपने नाम हासिल किया।
चुण्डावत ने बताया कि राजस्थान की एक और बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने सर्विसेज की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर 66 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
