राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी मे राजस्थान को गोल्ड, टीम के लोकेश पटेल का उदयपुर मे स्वागत

 | 
kabaddi

 

 

Udaipur Times, Sports News: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक आयोजित हुई 52वी राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान टीम ने हरियाणा को फाइनल में (50–44 अंको) से हराकर विजेता का खिताब जीता। राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के लोकेश पटेल ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, शानदार प्रदर्शन किया।

जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 29 राज्यों एवं खेल सस्थानो की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा को हराकर विजेता का खिताब जीता।

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आज उदयपुर पहुँचने पर लोकेश पटेल का जिला कबड्डी संघ उदयपुर की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया l

स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा राजस्थान प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पार्षद प्रमोद सामर, नगर परिषद उदयपुर के उप महापोर दिनेश भट्ट, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, जिला कबड्डी संघ के आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत, संयुक्त सचिव श्यामसुंदर शर्मा, गोपाल पुर्बिया, नरेश रेबारी, शोभालाल पुर्बिया सहित कई खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद सामर ने कहा कि उदयपुर शहर के लिए सौभाग्य की बात है कि  कबड्डी खेल में उदयपुर के खिलाड़ीयो ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुके है l उन्होंने लोकेश पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l कबड्डी खेल में उदयपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके है l  

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News