महाराणा प्रताप कप सीजन- 2 नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आगाज

कल होगा समापन

 | 
maharana cup

उदयपुर 7 अक्टूबर 2023 । वूमेन सेल डिफेंस अकादमी के द्वारा दो दिवसीय नेशनल कराटे चेम्पियनशिप का शुभारंभ सुहालका भवन में हुआ। प्रतियोगिता के आयोजक अकादमी के संस्थापक आशीष शर्मा ने बताया की 2 दिवसीय प्रतियोगिता में 12 राज्यों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

शर्मा ने बताया कि पहले दिन 5 साल से 15 साल की उम्र के गर्ल्स और बॉयज की प्रतियोगिता रही, जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग में बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल मेडल प्राप्त किये। 

कल होगा समापन

आशीष शर्मा ने बताया कि 8 अक्टूबर रविवार को 16 साल से अधिक की उम्र के गर्ल्स और बॉयज की प्रतियोगिता होगी, जिसके बाद दोपहर में विजेताओं को  मैडल ओर पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News