नेशनल किक बॉक्सिंग में मानस भील ने जीता ब्रॉन्ज

चेन्नई में चमके उदयपुर के खिलाड़ी

 | 
Manas Bheel

उदयपुर 2 सितंबर 2025। चेन्नई में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के नन्हे खिलाड़ी मानस भील ने अंडर-11 आयु वर्ग, 42 किलो वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

मानस ने नेशनल स्तर पर पहुँचने के लिए पहले स्टेट चैंपियनशिप में भाग लिया था, जहां उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हुआ था। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी ने नेशनल में हिस्सा नहीं लिया, जिसके चलते मानस को मौका मिला और उन्होंने कर्नाटक व कोलकाता के खिलाड़ियों को हराकर शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं।

इसी प्रतियोगिता में 37 किलो वेट कैटेगरी में उदयपुर के ही रेयांश उपाध्याय ने भी उम्दा खेल दिखाकर सिल्वर मेडल जीता। रेयांश और मानस दोनों की यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव का विषय बनी।

राजस्थान टीम के कोच भूपेंद्र बंधु और टीम के सचिव पुष्पेंद्र गुर्जर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराएंगे।

#ManasBheel #ReyanshUpadhyay #KickboxingIndia #UdaipurSports #RajasthanPride #NationalKickboxing #Chennai2025 #SportsNewsIndia #UdaipurNews #YoungChampions #UdaipurTimes


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News