geetanjali-udaipurtimes

मांगीलाल सालवी बने ग्रैपलिंग रेसलिंग के राष्ट्रीय निर्णायक

मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक है रेन्शी मांगीलाल सालवी
 | 

उदयपुर 28 नवंबर 2025। लेक सिटी के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक रेन्शी मांगीलाल सालवी ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग रेसलिंग रैफरी/जज परीक्षा पास की।

उदयपुर ग्रैपलिंग कमेटी के सचिव तुषार मेहता ने बताया कि अयोध्या के गोंडा में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय ग्रैपलिंग रेसलिंग रैफरी/जज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें मेवाड़ के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक रेन्शी मांगीलाल सालवी व यश शर्मा ने शानदार अंकों के साथ यह परीक्षा पास कर राष्ट्रीय निर्णायक बने व मेवाड़ का मान बढ़ाया।  

मांगीलाल सालवी को बृजभूषण शरण द्वारा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया राजस्थान ग्रैपलिंग कमेटी के सचिव महेश कुमावत ने बधाई प्रेषित की। 

#Udaipur #Mewar #Rajasthan #UdaipurNews #MewarPride #GrapplingWrestling #MartialArtsIndia #Ayodhya #SportsAchievement #RajasthanSports #UdaipurSports