सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए मनीष का राजस्थान टीम में चयन

68वी राष्ट्रीय 19 वर्ष छात्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

 | 
manish selected in soft ball

उदयपुर 17 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीला खेड़ा की कक्षा 12वीं के छात्र मनीष का 68वी राष्ट्रीय 19 वर्ष छात्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है। 

विद्यालय के संस्था प्रधान तरुण प्रभात शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रशिक्षण शिविर मूंडरू नीम का थाना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयन हुआ है। स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कमलेश शर्मा से मनीष निरंतर 6 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News