मेवाड़ फोटोग्राफ क्रिकेट कप 24 मार्च से

राजस्थान के हर जिले से फोटोग्राफर खिलाड़ी भाग लेंगे
 | 
mewar fotografer

उदयपुर 9 मार्च 2023। भारत की इतिहास में पहली बार होने जा रहा है मेवाड़ फोटोग्राफ क्रिकेट कप जिसे राजस्थान में क्रिकेट का महाकुंभ कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। आज इस क्रिकेट के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। 

आपको बता दे ये टूर्नामेंट 24,25,26 मार्च को होगा जिसमे पूरे राजस्थान के हर जिले से फोटोग्राफर खिलाड़ी भाग लेंगे। आज इस कमेटी में कमल कुमावत, ललित आमेटा, कैलाश औदीच्या, घनश्याम प्रजापत, राकेश पूर्बिया, प्रकाश वसीटा, योगेश सुखवाल, दीपक सिंघल,सुरेश औदीच्या को कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News