मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने जीता मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 का खि़ताब

12 दिन तक चली टी 20 क्रिकेट स्पर्धा का हुआ समापन

 | 
mewwar tourism cup 2024

उदयपुर 11 अप्रैल 2024 । मेवाड़ टूरिज्म कप के फाइनल मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने आरटीसी को पांच विकेट से हरा कर मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 का खि़ताब अपने नाम किया। 

आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि फाइनल के इस रोमांचक मुकाबले में आरटीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। आरटीसी की ओर से कप्तान ओम बड़लियास ने 51 रन और हर्षित धाभाई ने 48 रनों का योगदान दिया। सूरजप्रीत सोनी ने 40 रन बनाएं। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से विनय नाहटा और सिद्धराज सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किये। जवाब में निर्धारित लक्ष्य को मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से कप्तान प्रतीक परिहार ने नाबाद 47 रन और अंशुल बाबेल ने 44 रनों का योगदान दिया। आरटीसी की ओर से कप्तान ओम बड़लियास ने 2 विकेट प्राप्त किये। मेवाड़ टूरिज्म क्लब के अंशुल बाबेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ एमटीसी के प्रतीक परिहार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ आरटीसी के ईशान प्रताप और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आरटीसी के ओम बड़लियास चुने गए। 12 दिन तक चली इस प्रतियोगिता ने 16 टीमों ने भाग लिया था।

मैच के अंत में हुए समापन समारोह में वीरम देव सिंह कृष्णावत, हिम्मत सिंह बेदला, अंकुश महाजन, युद्धवीर सिंह, दिग्विजय, यशवर्धन सिंह आदि मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News