इंटर यूनिवर्सिटी कैनोइंग कयाकिंग में MLSU का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उदयपुर 8 मार्च 2026 । ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड, एक सिल्वर पदक और एक कांस्य पदक यूनिवर्सिटी के नाम किया।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर द्वारा कृष्णा नदी, सांगली में 5 से 8 अप्रैल 2026 तक किया गया।
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी क्रीड़ा मण्डल के सचिव डाॅ. भीमराज पटेल ने बताया कि K-1000 मीटर में वंश शर्मा ने स्वर्ण पदक, K-500 मीटर में वंश शर्मा ने ही रजत पदक, K2-500 मीटर में वंश शर्मा व साहिल गायरी ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही K2-200 मीटर में वंश शर्मा व साहिल गायरी, K4-200 मीटर और K4-500 मीटर में तन्मय मेनारिया, रजत मेनारिया, साहिल गायरी, दीपेश सलाल की टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विश्ववविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीर एस. भाणावत ने वंश शर्मा, साहिल गायरी, तन्मय मेनारिया, रजत मेनारिया, दीपेश सलाल एवं उनके टीम मैनेजर रूद्र प्रताप सिंह चौहान व कोच नितिन बिष्ट को बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु आगामी 29 अगस्त 2026 खेल दिवस के अवसर पर विश्ववविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
#UdaipurNews #RajasthanSports #MLSU #UdaipurStudents #RajasthanUniversity #SukhadiaUniversity #Canoeing #Kayaking #UniversitySports #IndianAthletes #SportsAchievement #GoldMedal #StudentSuccess #SportsNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
