MLSU की डोली सिंह चौहान को जुडो में कांस्य पदक

अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालयी जूडो (महिला) प्रतियोगिता
 | 

उदयपुर 23 मार्च 2026 । चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालयी जूडो (महिला) प्रतियोगिता 18 से 22 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई। जिसमे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की जूडो (महिला) टीम की खिलाड़ी डोली सिंह चौहान ने कांस्य पदक जीता।

विवि क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालयी जूडो (महिला) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की जूडो (महिला) टीम की खिलाड़ी डोली सिंह चौहान ने 63 किलो वर्ग में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर  यूनिवर्सिटी की यादनवी सुथार को हराकर कांस्य पदक जीता।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. शूरवीर एस. भाणावत, विवि योग केन्द्र समन्वयक डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने खिलाड़ी डोली सिंह एवं टीम मैनेजर मोहिता पंचोली व कोच सुशील सेन को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु अगले वर्ष 29 अगस्त 2026 को खेल दिवस के अवसर पर डोली सिंह चौहान को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

#Udaipur #Rajasthan #MLSU #UdaipurNews #RajasthanNews #Judo #WomenSports #IndianSports #UniversitySports #SportsNews #ChandigarhUniversity #AthleteAchievement #IndiaSports #UdaipurSports