geetanjali-udaipurtimes

MLSU की गंगा थापा ने जूडो में रजत पदक जीता

5वां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025
 | 

उदयपुर 25 नवंबर 2025। 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जूडो प्रतियोगिता में MLSU की गंगा थापा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के लिए रजत पदक अपने नाम किया। 

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपज इंडोर हॉल, एम.बी. खेल परिसर, उदयपुर में आयोजित 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जूड़ो प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लिए गंगा थापा ने जूडो 48 किलो वर्ग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।  

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. वी. सी. गर्ग ने खिलाडी गंगा थापा एवं टीम मैनेजर प्रतीति व्यास व कोच श्रीमती मोहिता पंचोली को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु आगामी 29 अगस्त 2026 खेल दिवस के अवसर पर गंगा थापा को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

इससे पहले भी सत्र 2024-25 में गंगा थापा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूड़ो (महिला) प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 8 में अपनी जगह बनाई थी। जिसके आधार पर 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जूडो प्रतियोगिता भाग लिया।

#GangaThapa #MLSU #KheloIndia2025 #Judo #JudoLife #IndianSports #WomenAthletes #SportsAchievement #SportsAuthorityOfIndia #UniversityAthletes #FightLikeAGirl #AthleteLife #MartialArts #KheloIndia2025