geetanjali-udaipurtimes

MLSU: आर्ट्स कॉलेज फुटबॉल एवं लॉ कॉलेज बास्केटबॉल फाइनल में

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता
 | 

उदयपुर 20 नवंबर 2025। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता और अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के दूसरे
दिन कुल 11 मुकाबले हुए। 

जिसमें फुटबॉल महिला वर्ग में विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय का फाईनल में प्रवेश किया ।

आयोजन सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौहान ने बताया कि अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैः-

01. प्रातःकालीन सत्र में खेले गये मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय, रावतभाटा ने विजन कॉलेज, चितौड़ को एक तरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
02. वही पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा ने एस.एम.बी. कॉलेज, नाथद्वारा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
03. वही दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय से राजकीय महाविद्यालय, रावतभाटा को 3-2 से हराकर फाईनल में जगह बनाई।
04. फाईनल मुकाबले कल 20 नवम्बर को विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा के मध्य एवं तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय, रावतभाटा व एस.एम.बी. महाविद्यालय, नाथद्वारा के मध्य खेला जायेगा।

अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग के दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार है

01. प्रातःकालीन सत्र में विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय, देवगढ़ 35-17 से हराया।
02. पहले सेमीफाईनल मुकाबले में विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय ने सेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज, नाथद्वारा को 43-42 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार है

01. विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय को 80-63 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
02. दूसरे मुकाबले में आर.एन.टी. महाविद्यालय, कपासन ने एस.एम.बी. महाविद्यालय, नाथद्वारा को 54-24 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
03. वही विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय ने एम.पी.पी.जी. महाविद्यालय, चितौड़ को 43-38 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
04. अन्य मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय, गंगारार ने विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय को 35- 19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।