MLSU कराटे (पुरूष) टीम ने कांस्य पदक जीता

इसके साथ ही टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2024-25 के लिए क्वालिफाई किया

 | 
Rajasthan karate team

उदयपुर 5 दिसंबर 2024। दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरुष) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 3 से 7 दिसम्बर 2024 तक एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी, भोपाल (म.प्र.) में किया जा रहा है। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम ने काता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम के काता खिलाड़ीयों कमलेश कुमार सेन, अभिजय गर्ग, करन मेनारिया, हेमन्त कुमार लौहार ने कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही काता टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2024-25 के लिए क्वालिफाई किया। जिसका आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जायेगा।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. वी.सी. गर्ग  ने कमलेश कुमार सेन, अभिजय गर्ग, करन मेनारिया, हेमन्त कुमार लौहार एवं उनके टीम मैनेजर वर्धमान सिंह नरूका, कोच ललित वैरागी को बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु आगामी 29 अगस्त 2025 खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा। 

डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, समन्वयक, विश्वविद्यालय योग केन्द्र व डॉ. हेमराज सिंह चौधरी, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल ने भी विजेता टीम को अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News