MLSU की पुरुष कराटे टीम ने कांस्य पदक जीता
उदयपुर 25 मार्च 2026। दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 19 से 21 मार्च 2026 तक सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया गया। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम ने कुमाते में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ने कांस्य पदक जीता।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम के कुमाते खिलाड़ीयों करण मेनारिया, लोकेन्द्र सिंह, पुनित मेनारिया, श्रवण कुमार, साहिल कुमार ने कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही कुमाते टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए क्वालिफाई किया। जिसका आयोजन डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, डिब्रूगढ़ (असम) में किया जायेगा।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीर एस. भाणावत ने करण मेनारिया, लोकेन्द्र सिंह, पुनित मेनारिया, श्रवण कुमार, साहित कुमार एवं उनके टीम मैनेजर वर्धमान सिंह नरूका, कोच हेमन्त लौहान को बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु आगामी 29 अगस्त 2026 खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
#MLSU #UdaipurNews #RajasthanSports #KarateIndia #UniversitySports #InterUniversity #Kumite #SportsAchievement #StudentAthletes #DibrugarhUniversity #BhopalEvent #IndiaSports #YouthSports #CampusNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
