Udaipur Times, Sports News: स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, वड़ोदरा में आयोजित पश्चिम क्षेत्र जूडो (पुरूष) प्रतियोगिता 24 से 25 नवम्बर 2026 तक सम्पन्न हुई। जिसम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के जूडो (पुरूष) टीम के खिलाड़ी नरेश सुथार ने स्वर्ण पदक जीता।
विवि क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के जूडो (पुरूष) टीम के खिलाड़ी नरेश सुथार ने 73 किलो वर्ग में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के पृथ्वी शेलार को हराकर स्वर्ण पदक जीता एवं इसके साथ ही महिला वर्ग से खुशी पंवार, पुरूष वर्ग से नरेश सुथार व पियूष डांगी ने ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु क्वालिफाई किया।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर, विवि क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी व विवि क्रीड़ा मण्डल के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. भीमराज पटेल, विवि क्रीड़ा मण्डल के सेवानृवित बॉक्सिंग कोच डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने खिलाड़ी नरेश सुथार, खुशी पंवार, पीयूष डांगी एवं टीम मैनेजर गणेश लोढ़ा व कोच जसवंत सिंह राणावत,महिला टीम कोच सुशील सेन को बधाई दी।
इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु अगले वर्ष 29 अगस्त 2027 को खेल दिवस के अवसर पर नरेश सुथार को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।