किक बॉक्सिंग में MLSU की महिला खिलाडियों का दमदार प्रदर्शन

ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन दोनो ही खिलाड़ियों ने अंतिम 4 में पहुंच पदक पक्का कर लिया है

 | 
Udaipur’s Vinisha Wins Gold in All India Inter-Univ Boxing

उदयपुर, 6 मार्च 2024। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी की महिला खिलाडियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया।

यह जानकारी देते हुए डॉ. भीमराज पटेल, सचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल ने बताया कि लो किक इवेंट में विश्वविद्यालय की विमला कुंवर ने पारुल यूनिवर्सिटी की कुमकुम खोसा को तथा जौनपुर यूनिवर्सिटी की मनीषा कुमारी को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार कर्णिका चंपावत ने कर्नाटक विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को एकतरफा अंदाज में हराया। दोनो ही खिलाड़ियों ने अंतिम 4 में पहुंच पदक पक्का कर लिया है। 

इसी प्रकार साक्षी साहू, मानसी मेनारिया, हिताक्षी दावे, चारुल पारीक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो नीरज शर्मा, विश्वविद्यालय योग केन्द्र समन्वयक डॉ. डी. एस. चैहान एवं डॉ. हेमराज सिंह चौधरी, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा ने भी शुभकामनाएं दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News