MLSU का इन्टर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

 | 
MLSU Inter Colleger athletics

 

Udaipur Times, Sports News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में अन्तर महाविद्यालयी एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आगाज आज एम. बी. खेल परिसर में स्थित एथलेटिक्स ट्रेक पर हुआ।

आयोजन सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी. आर. देवासी, समारोह अध्यक्ष विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. अनांद पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी विरेन्द्र कुमार थे।

इस अवसर पर अन्तर महाविद्यालयी एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता पर्यवेक्षक के रूप में विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय से डॉ. हरीश कपाश्या, विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. प्रवीण सिंह उपस्थित थे।

प्रथम दिन की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

10,000 मीटर दौड़ (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान - प्रकाष चन्द्र कुशवाह, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन

द्वितीय स्थान - मोहित, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन

तृतीय स्थान - तुलसा सिंह, राजकीय महाविद्यालय, देवगढ़

10,000 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान - प्रियंका रावत, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन

द्वितीय स्थान - कृष्णा मेनारिया, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

तृतीय स्थान - निम्मा मीणा, गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय महाविद्यालय, भीण्डर

गोला फेक (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान - कृष्णापाल सिंह, , विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

द्वितीय स्थान - दिव्याश सिंह, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

तृतीय स्थान - प्रिंस कुमार, राजकीय महाविद्यालय, सिरोही

गोला फेक (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान - सोनू, , विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

द्वितीय स्थान - श्रेया सिंह, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

तृतीय स्थान - नीता कुमारी, जे.आर.एस., झाड़ोल

तस्तरी फेक (पुरूष वर्ग)

प्रथम स्थान - कृष्णापाल सिंह विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

द्वितीय स्थान -दिव्याश सिंह विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

तृतीय स्थान - हर्ष अशोक मीणा जैन महाविद्यालय, शिवगंज

तस्तरी फेक (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान - प्रीति, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

द्वितीय स्थान - श्रैया सिंह, विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय

तृतीय स्थान – जान्हवी, मीरा गर्ल्स महाविद्यालय

4 x 100 मीटर रिले दौड़ (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान - राजकीय महाविद्यालय] रावतभाटा वाजी, जया, अनिता, अनिसा

द्वितीय स्थान - विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय प्रिया, पुष्पा, सलौनी, बुसरा)

तृतीय स्थान - राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय छाया, तेजल, मनिषा, जान्हवी

इस अवसर पर विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय से डॉ. पी.डी. नागदा, डॉ. कल्पेश निकावत, डॉ. पंकज मीणा व सभी टीमों के मैनेजर, कोच, टेक्नीकल ऑफिशियल्स उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रतीति व्यास व सोहिल मेहता ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कल्पेश निकावत ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News