सांसद रावत ने 15 लाख रूपये की रेस्क्यू बोट देने की घोषणा की

उदयपुर कायाकिंग के खिलाडियों को बड़ी सौगात 

 | 
rescue boat for kayaking

उदयपुर 2 जनवरी 2025 । उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने उदयपुर कायाकिंग के खिलाडियों को बड़ी सौगात देते हुए 15 लाख रूपये की रेसक्यू बोट देने की घोषणा की है। यह घोषणा सांसद रावत ने आगामी 3 से 6 जनवरी 2025 तक दिल्ली में होने वाली ड्रेगन बॉट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जाने वाली टीम के सेन्ड ऑफ सेरेमनी अवसर पर कही।

राजस्थान कयाकिंग एव केनोइंग संघ के चेयरपर्सन चन्द्रगुप्त सिंह चौहान और राजस्थान ड्रैगन बोट के टीम के चैयरमेन अजय अग्रवाल ने बताया कि 3 से 6 जनवरी 2025 तक दिल्ली में होने वाली ड्रेगन बॉट (सीनियर पुरूष, सीनियर महिला व सीनियर मिक्स) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीम का चयन कर लिया गया है तथा लगभग 1 माह से चयनित खिलाडियों का अभ्यास कैम्प फतेहसागर स्थित कायाकिंग व ड्रैगन बॉट के प्रशिक्षण केन्द्र पर राजस्थान टीम के कोच श्री निश्चय सिंह चौहान के सानिध्य मे फतेहसागर झील पर लगाया गया था। 

संघ के अध्यक्ष आर. के. धाभाई ने बताया की राजस्थान ड्रेगन बॉट टीम उक्त प्रतियोगिता हेतु दिल्ली 1 जनवरी को रवाना हो गई है तथा राजस्थान टीम का मुख्य प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान को नियुक्त किया है। इस प्रशिक्षण केन्द्र पर इस खेल के संसाधन न के बराबर होते हुए भी प्रतिवर्ष यहां के खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतते है तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी यहां के खिलाडी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीत रहे है, सभी खिलाडियों के अभ्यास, मेहनत व आपसी तालमेल से लग रहा है कि यह टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर उदयपुर वह राजस्थान के नाम का परचम सम्पूर्ण भारतवर्ष में लहराऐंगी। 

भारतीय ड्रेगन बोट के चेयरपर्सन दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि उक्त टीम के सेन्ड ऑफ सेरेमनी का आयोजन फतेहसागर पर दिनांक 1 जनवरी 2025 को किया गया समारोह मे मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्ना लाल रावत और पूर्व जिला अध्यक्ष भवँर सिंह पँवार थे। समारोह के दौरान ही फतेहसागर पर स्तिथ प्रशिक्षण केन्द्र पर वर्तमान मे स्थापित ज़िम्नेजीयम (व्यामशाला) का उद्धघाटन भी अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।  

साथ ही राजस्थान टीम के सभी खिलाडियों को प्रतियोगिता हेतु  ट्रैकसूट  व टी-शर्टस भेंट किये गये, समारोह के दौरान जब सांसद ने यहां के खिलाड़ियों की उपलब्धियां को सुना तो वह खुशी से गदगद हो गए। साथ ही जब उन्हें यह ज्ञात हुआ कि यहां पर ट्रेनिंग करवाने, तकनिकी सहायता वह बच्चो के लाइफ सेविंग उपकरण जैसे की एक रेस्क्यू बॉट की अति आवश्यकता है, खिलाड़ियों की  इस समस्या के निराकरण हेतु सांसद ने तुरंत प्रभाव से अपनी ओर से एक रेस्क्यू मोटर बोट यहां पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। 

बकोल् सांसद महोदय यह रेस्क्यू बोट यहां प्रशिक्षण ले रहे बच्चो की तकनीकी सहायता के साथ ही फतेहसागर पर आपातकाल मे किसी भी दुर्घटना के समय संजीवनी के रूप मे हर सम्भव मदद करेगी। साथ ही उन्होने बच्चो को आश्वाशन दिया की उदयपुर मे फतेहसागर झील पर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी को खोला जायगा और यहां के खिलाडियो को निश्चित ही अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जायगी जिस से वो पदक जीत कर उदयपुर राजस्थान का परचम विश्व स्तर पर फहरा सके।

संघ के सचिव महेश पिंपलकर ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण भारतवर्ष से करीब 20 से 25 टीम में भाग ले रही है जिसमें मुख्य यह भारतीय सेना, बीएसएफ, सी आर पी एफ, एस एस सी बी, केरला, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश की प्रमुख टीमें है राजस्थान के खिलाडी इस प्रतियोगिता मे सीनियर पुरूष, सीनियर महिला व सीनियर मिक्स के इवेंट मे खेलेगी।

उक्त समारोह में राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ से अध्यक्ष आर. के. धाभाई, उपाध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव, सचिव महेश पिम्पलकर, राजस्थान ड्रैगन बॉट चैयरपर्सन अजय अग्रवाल, सलालोम चैयरमेन नवल सिंह चुण्डावत, तकनिकी सलाहकार और कोच निश्चय सिंह चौहान, दीपक गुप्ता के साथ साथ अभिभावक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News