उदयपुर की नैनीशा दमामी का जूनियर वॉलीबॉल राजस्थान टीम में चयन
उदयपुर 15 दिसंबर 2025। पिलानी में 16 दिसंबर से आयोजित 49वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर की नेनीशा दमामी का चयन हुआ है।
जिला वालीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया कि दमामी फतहनगर एकेडमी मै रहकर अपनी तैयारी कर रही है। विगत वर्षों मै दमामी ने स्कूल नेशनल ओर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मै अच्छा प्रदर्शन किया।
राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सहसचिव जीवाणा के प्रभुलाल जाट, जितेंद्र जैन, अजय जैन, अंतर्राष्ट्रीय सुरेश खोईवाल, महेंद्र पालीवाल, गौरीशंकर, प्रकाश जगरवाल, हेमेंद्र डीरा, ट्विंकल,संघ के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने नैनीशा को बधाई दी। जिला वॉलीबॉल संघ के सहसचिव मनोज सरसिया ने दमामी के राजस्थान टीम मै चयन होने पर उदयपुर के लिए गर्व की बात बताया और उम्मीद है कि राजस्थान टीम पदक प्राप्त करेगी।
#NainishaDamami #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurSports #Rajasthan #RajasthanSports #RajasthanVolleyball #JuniorNationalVolleyball #VolleyballIndia #IndianVolleyball #WomenInSports #SportsNews #Pilani #Fatehnagar #ProudMoment
