उदयपुर के नरेंद्र एवं मनीषा का राजस्थान राज्य सीनियर कबड्डी टीम में चयन

राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के आधार पर चयन

 | 
kabaddi

उदयपुर 13 फरवरी 2025 । जोधपुर में संपन्न हुई राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर के दो खिलाड़ियों का राजस्थान राज्य सीनियर कबड्डी टीम में चयन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ उदयपुर के आयोजन सचिव जालमचंद जैन ने बताया कि राजस्थान पुरुष टीम में उदयपुर के नरेंद्र गुर्जर एवं राजस्थान महिला टीम में उदयपुर की मनीषा अहीर का राजस्थान राज्य सीनियर कबड्डी टीम में चयन किया गयाl

जैन ने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 25 फरवरी तक कटक, उड़ीसा में आयोजित होगा। वहीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 15 से 18 फरवरी 2025 तक करनाल, हरियाणा में आयोजित होगी l 

नरेन्द्र एवं मनीषा का राजस्थान टीम में चयन होने पर उदयपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, उदयपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन, चयन समिति के सत्यनारायण सिंह गहलोत, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन दिनेश श्रीमाली ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी हैl

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News