उदयपुर की हिना साहू व सोनल गर्ग नेशनल आर्बिटर बने

 | 
National Arbiter Udaipur Chess Players Hina Sahu Sonal Garg

आर्बिटर ट्रेनिंग चेस फॉर एवरीवन प्रोजेक्ट में हुए नेशनल आर्बिटर सेमिनार व परीक्षा के तहत इनका चयन हुआ

उदयपुर के शतरंज खिलाड़ी हिना साहू और सोनल गर्ग को नेशनल आर्बिटर नियुक्त किया गया है, जो कि उदयपुर के लिए बड़े गर्व की बात है।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व आर्बिटर कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल आर्बिटर सेमिनार व परीक्षा आर्बिटर ट्रेनिंग चेस फॉर एवरीवन प्रोजेक्ट के तहत लेकसिटी उदयपुर की हिना व सोनल ने यह सफलता हासिल की।

संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि पांच दिवसीय ट्रेनिंग व उसके पश्चात हुई परीक्षा में दोनों अभ्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि यह सेमिनार अंतरराष्ट्रीय निर्णायक धर्मेंद्र कुमार, गोपाकुमार, स्वप्निल सहित आर्बिटर की टीम द्वारा लिया गया।  इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News