राज्य जूनियर टीम के कप्तान नियुक्त होंगे उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाडी गौरव साहू


राज्य जूनियर टीम के कप्तान नियुक्त होंगे उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाडी गौरव साहू

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली राजस्थान टीम की घोषणा आज  

 
bench press

गोवा के मनोहर परिकर इनडोर स्टेडियम में 16  से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एम मास्टर पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम की घोषणा आज कर दी गई l

राज्य टीम की घोषणा करते हुए राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि राजस्थान सीनियर टीम का नेतृत्व अलवर के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी आशीष जैमन करेंगे वही राज्य जूनियर टीम का नेतृत्व उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी गौरव साहू व सब-जूनियर टीम का नेतृत्व भरतपुर के कुलदीप सिंह करेंगे l वहीं सीनियर महिला टीम का नेतृत्व जोधपुर की ओम कंवर करेगी, जूनियर महिला टीम का नेतृत्व अजमेर की पायल फुलवानी व सब-जूनियर महिला टीम का नेतृत्व दौसा की हुमांशी गुर्जर करेगीl  मास्टर टीम का नेतृत्व जयपुर के सत्येन्द्र सिंह राठौड़ करेंगे  l 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस टीम में शामिल सीनियर पुरुष टीम - आशीष जैमन (कप्तान), राहुल शर्मा, अजय सैनी, इकबाल (अलवर), सुनील कुमार, सुनील नागौरी, योगेश कुमार सेन, सुनील गुजराती (जोधपुर) सत्येंद्र सिंह राठौड़ (जयपुर), सुमित कुमार (श्रीगंगानगर), विजय चावरिया (बीकानेर), गोविंद सिंह राठौड़ (उदयपुर), चंदन पंवार (अजमेर) l 

जूनियर पुरुष टीम - गौरव साहू (कप्तान) उदयपुर, आकाश शर्मा, शिवम शर्मा (धौलपुर), करण जांगिड़ (बाड़मेर), छत्रपाल सिंह (अजमेर), सचिन खींची (जोधपुर), जितेंद्र सियाग (बीकानेर), प्रियांशु शर्मा (अलवर), लक्की ओला (सीकर) l 

सब-जूनियर बॉयज टीम - कुलदीप सिंह (कप्तान), योगेंद्र सोगरवाल (भरतपुर), शैलेश कुमावत (उदयपुर), दक्ष सिंह चौहान ,केशव नारायण व्यास, योगेंद्र ओझा, अशोक दान, हितेंद्र छंगाणी, चंद्र प्रकाश ओझा (बीकानेर), प्रशांत चौधरी, शुभम बंसल,  हर्ष त्यागी (धौलपुर). क्रिष जोशी, ट्विंकल  (जोधपुर) l 

सीनियर महिला टीम - ओम कँवर (कप्तान), सृष्टि चौहान, मनीषा प्रजापत, खुशबू सोलंकी (जोधपुर), पिस्ता बाई गुर्जर (दौसा),  राजकुमारी  यादव  (उदयपुर), सोनल शर्मा, पूजा जोशी (अलवर),  रिंकी चौधरी (जयपुर) l 

जूनियर महिला वर्ग - पायल फुलवानी (कप्तान), भूमिका माथुर (अजमेर), किरण बाई गुर्जर (दौसा), सरोज चौधरी (उदयपुर), मोनिका कुमारी (भरतपुर) l 

सब-जूनियर गर्ल्स टीम - हुमांशी सिंह गुर्जर (कप्तान) (दौसा), विपाशा दाधीच, सुजेन अली, निहारिका (जोधपुर), प्रज्ञा शर्मा (जयपुर), मुस्कान जांगिड़ (बाड़मेर), शिप्रा (धौलपुर), माही चौहान (उदयपुर), तासु सिरोही (भरतपुर) l 

मास्टर महिला टीम -  नीतू चौहान (जयपुर), शालिनी माहेचा (जोधपुर),  डॉ सुरभि वशिष्ठ (अजमेर) l 

मास्टर पुरुष वर्ग - सत्येंद्र सिंह राठौड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, जय प्रकाश गोयल, रामचरण शर्मा ,घनश्याम कुमावत, सुनील त्यागी, तेज कुमार शर्मा ,जय प्रकाश शर्मा, महेश कुमार खंडेलवाल (जयपुर),  संग्राम सिंह राठौड़ (अजमेर), विक्रम सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह पवार, जुगल मोदी, नथमल जीनगर, महेश चंद्र महात्मा (बीकानेर), ओम प्रकाश चौहान, राहिल अहमद शेख, रणजीत सिंह चौहान (उदयपुर), चंद्र सिंह, विनोद कुमार शर्मा (जोधपुर), अंशुमन शर्मा, भारत भूषण गुलाटी, अश्विनी कुमार शर्मा (अलवर), विनोद कुमार गोठरवाल (अजमेर) l 

राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि राजस्थान बेंच प्रेस टीम, रविवार दिनांक 14 नवम्बर को गोवा के लिए रवाना होगी l टीम मैनेजर विनोद साहू व राज्य टीम कोच, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की भारोतोलन प्रशिक्षक रजनी उपाध्याय को बनाया गया है l 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal