Udaipur Times, Sports News: उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में 17 से 21 तक आइटा सीएस 7 नेशनल इंडिया रैंकिंग एकल टेनिस स्पर्धा का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रातःकाल सत्र में बालक वर्ग एवं सायं काल में बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर के दिव्यराज सिंह चौहान ने डबल्स में रजत पदक प्राप्त किया 6-4 6-3 स्कोर रहा।
इससे पूर्व माह में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में करवाया गया जिसमें आर्जव जैन ने बाजी मार प्रथम रहे एवं द्वितीय समन्यू जैन रहे स्कोर 6-1 2-6 6-4 और छात्रा में एकल में आध्या जा सेकंड में वैदेही शर्मा 6-3 6-0 स्कोर रहा और डबल्स में छात्र में आर्जर जैन वीरेश्वर ठाकुर ने बाजी मारी सेकंड पोजीशन पर दिव्यराज चौहान और ओजस मिश्रा 6-4 6-3 स्कोर रहा डबल छात्र मैं आदिया जा और प्रियांशी पटेल मै बाजी मारी और सेकंड पोजीशन पर उदयपुर की ख्याति जैन और रौनक राठौर स्कोर 6-1 2-6 (10-5) इस प्रतियोगिता में खेल गांव के तीन खिलाडियों ने बाजी मारी। इस उपलब्धि पर आर्कगेट के फाउंडर एंड सीईओ कुणाल बगला ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयां प्रेषित की।
डॉ महेश पालीवाल ने बताया की खेलगांव में सभी खेलो की विभिन प्रतियोगिता समय समय पर आयोजित करवायी जाएगी जिससे खेलाडियो को आगे बढने का मौका मिल सके।
