MLSU में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का भव्य आगाज


MLSU में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का भव्य आगाज

खेल सप्ताह का उद्घाटन 2 से 5 किमी दौड़ के साथ प्रारम्भ हुआ

 
MLSU

उदयपुर 26 अगस्त। भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार युवा मामले एवं खेल विभाग के प्रदत निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस, 2024 के उपलक्ष्य विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के द्वारा आज खेल सप्ताह का उद्घाटन 2 से 5 किमी दौड़ के साथ प्रारम्भ हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता, विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय प्रो. हेमन्त द्विवेदी ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का आगाज किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा, सचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल डॉ. भीमराज पटेल एवं विश्वविद्यालय योग केन्द्र के समन्वयक डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे।

खेल सप्ताह के नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि खेल सप्ताह के प्रथम दिन 2 से 5 किमी की दौड़ पुरूष/महिला वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें स्कूल छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं विश्वविद्यालय शिक्षकों ने भी भाग लिया एवं इस दौड़ के आकर्षण का केन्द्र महाराणा प्रताप प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 74 वर्षीय लक्ष्मण सिंह रहे। वही सभी खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल कर्मचारियों ने एम. बी. खेल परिसर में श्रमदान कर स्वछता का संदेश दिया।

इसी क्रम में खेल सप्ताह के दूसरे दिन सतौलिया, रस्सा-कस्सी, रुमाल झप्पटा, गिल्ली डण्डा, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो एवं तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा।
आज के परिणाम इस प्रकार रहे।

दौड़ में महिला (सीनियर) वर्ग
विजेता - दिव्या डांगी
दौड़ में पुरूष (सीनियर) वर्ग
विजेता - लक्ष्मण सिंह
उपविजेता - सरदार सिंह
तृतीय स्थान - वर्द्धमान सिंह

दौड़ में महिला (जूनियर) वर्ग
विजेता - भूमिका डांगी
उपविजेता - मुस्कान डांगी
तृतीय स्थान - कर्णिका चम्पावत

दौड़ में पुरूष (जूनियर) वर्ग
विजेता - नरेश कुमार अंगारी
उपविजेता - बलवीर मीणा
तृतीय स्थान - संजय डांगी

दौड़ में महिला (सब जूनियर) वर्ग
विजेता - सिद्धिका सिंह
उपविजेता - खुशी मेघवाल

दौड़ में पुरूष (सब जूनियर) वर्ग
विजेता - प्रियवर्द्धन सिंह
उपविजेता - केशव चाहर
तृतीय स्थान - यशवंत डांगी

दौड़ में शिक्षक वर्ग
विजेता - कुलदीप शर्मा
उपविजेता - डॉ. लोकेश

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags