राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आगाज


राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आगाज

पहले दिन मार्च पास्ट निकाला, 17 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे उदयपुर

 
national strength

उदयपुर 26 जुलाई 2023। शहर के चेतक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप के खेल मैदान में 33वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ।

मुख्य अतिथि​ नगर निगम महापौर जीएस टांक ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रशासन ने मोहर्रम माह में बुधवार को छड़ी जुलूस के मद्देनरज शहरभर में मार्च पास्ट निकालने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में गांधी ग्राउंड से चेतक सर्कल तक ढोल-नगाड़ों के साथ मार्च पास्ट निकाला गया। देशभर से आए पुरुष-​महिला खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता ​के जयकारे लगा रहे थे।

मार्च पास्ट गांधी ग्राउंड से चेतक सर्कल चौराहा होते हुए वापस गाँधी ग्राउंड पहुंचा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह, भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सामर सहित रैफरी मौजूद थे। 

27 जुलाई से प्रतियोगिता में मुकाबले शुरू होंगे

बुधवार तक करीब 17 टीमें उदयपुर पहुंच चुकी हैं। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में कराई गई है। बाकी टीमें देर रात और गुरुवार सुबह तक पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय मुख्य निर्णायक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में वजन अनुसार पुरूष सीनियर में 9 वर्ग, महिला सीनियर में 7 वर्ग, मास्टर पुरूष में 6 वर्ग, मास्टर महिला में 5 वर्ग, दिव्यांग वर्ग में 5 वर्ग वजन अनुसार मुकाबले होगें।


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal