राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी कर रहे पार्टिसिपेट

 | 
पॉवर लिफ्टिंग

उदयपुर शहर के चेतक सर्कल स्थित भंडारी दर्शक मण्डप के खेल मैदान में 33वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुरुवार को मुकाबले शुरू हुए।

अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ी जब प्रतियोगिता के दौरान वजन उठा रहे थे, तब साथी खिलाड़ी उनका हौसला अफजाई कर रहे थे। ​

5 दिवसीय इस प्रतियोगिता में अगले राउंड के मुकाबले शुक्रवार को होंगे। इसी दिन महिला वर्ग के मुकाबले भी होंगे। इंटरनेशनल स्तर के कोच और रैफरी प्रतियोगिता करवा रहे हैं। उसे पहले बुधवार को खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकालकर प्रतियोगिता का आगाज हुआ था।

सबसे कम उम्र की खिलाड़ी निधी
राजस्थान की टीम में 12 साल की खिलाड़ी निधि कल्याणी प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। निधि​ जयपुर की रहने वाली है और 7वीं कक्षा में पढ़ती है। निवासी निधि 2 बार स्टेट लेवल पर गोल्ड मैडल और 6 बार डिस्ट्रिक्ट लेवल पर गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में भी उन्हें गोल्ड मैडल जीतने की उम्मीद है।

22 राज्यों के 800 खिलाड़ी
राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय मुख्य निर्णायक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में वजन अनुसार पुरूष सीनियर में 9 वर्ग, महिला सीनियर में 7 वर्ग, मास्टर पुरूष में 6 वर्ग, मास्टर महिला में 5 वर्ग, दिव्यांग वर्ग में 5 वर्ग वजन अनुसार मुकाबले होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News