अंतर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू

अंतर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू

शंकरलाल मंगरूड़िया स्मृति होली कप

 
chess
शाष्विन, मोनिल, प्रथम, और गौरव ने किया उल्टफेर

उदयपुर 26 मार्च 2022। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में शंकरलाल मंगरूड़िया स्मृति होली कप अंतराष्टीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता आर्बिट रिसोर्ट न्यु भोपालपुरा आरके सर्कल मे शुरू हुई।  

लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी हितेष मोगरा, असिस्टेन्ट वाइस प्रसिडेन्ट, वंडर सिमेंट, विलियम डिसूज़ा, जेसी डिसूज़ा, पार्षद सोनिका जैन, आयोजन प्रमुख अनिल साहु, देवीलाल सालवी, एडवोकेट मनीष मोगरा, चेस इन लेकसिटी सचिव व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विकास साहू थे। 

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सुनील सोनी ने बताया कि प्रथम दिन हुए दो चक्र मे दिल्ली के शाष्विन ने महाराष्ट्र के धीरज पाटिल को, लेकसिटी के मोनिल मारू ने यूपी के अविनाश शर्मा से ड्राॅ, राजस्थान के गौरव सक्सेना ने दिल्ली के सुशांत तिवारी को और लेकसिटी के प्रथम माली ने लेकसिटी के गोविंद कुमार चन्देल से ड्राॅॅ कर उल्लट फेर किया। 

मुख्य निर्णायक के अनुसार प्रथम दिन हुए दो चक्रो के पश्चात् विजेता खिलाडी इस प्रकार है - पंजाब के प्रखर राम ने लेकसिटी के आयुष भोजक को, गुजरात के जीत जैन ने राजस्थान के प्रनय चैराडिया को, बिहार के कुमार गौरव ने गुजरात के र्तिजल नारायण को, मध्यप्रदेश के नरेन्द्रनाथ ने हरियाणा के सुलैख कुमार को, दिल्ली के ए.के. शाष्विन ने महाराष्ट्र के धीरज को, हरियाणा के गर्व गौर ने मध्यप्रदेश के रवि को, दिल्ली के चन्दन ने राजस्थान के नभया सिंह को, मध्यप्रदेश के मृदुहास त्रिपाठी ने राजस्थान के वत्सल को, पंजाब के अनुज बंसल ने गुजरात के पटेल निषित को, लेकसिटी के अतुल हिंगड ने राजस्थान के देवकृष्ण पंवार को, महाराष्ट्र के संजीव मिश्रा ने मध्यप्रदेश के दिवाम आर्य को, हरियाणा के सतिंदर शर्मा ने लेकसिटी के अनिरुद्ध साहु को, उत्तर प्रदेश के वीर कपूर ने राजस्थान के वृषांक चैहान को, राजस्थान के आयुष जैन ने उत्तर प्रदेश के सृजन श्रीवास्तव को, हरियाणा के सनोज मलिक ने जम्मु की पझनी कौषल को, बिहार के मोहित कुमार सोनी ने केरल के राधाकृष्णन को, लेकसिटी के सुधाकर ने गुजरात के तनय साब को, केरल के नितिन एम पई ने राजस्थान के काव्यांष जैन को, मध्यप्रदेश के राजेन्द्र कुमार ने लेकसिटी के शिखर कर्ण को, गुजरात के विशाल वाला ने लेकसिटी के तुषार डामोर को, मध्य प्रदेश के प्रांजल तिवारी ने लेकसिटी के तन्मय नलवाया को, हरियाणा के मनन गोयल ने राजस्थान के आकाश मुंडेल को राजस्थान के गौरव सक्सेना ने दिल्ली के सुशांत तिवारी को, राजस्थान के दक्षिणा कुमावत ने गुजरात के आदित्य आशीष पटेल को, मध्यप्रदेश के पाठक गिर राज के महाराष्ट्र के अर्जुन सिंह को, उत्तरप्रदेश के अक्षय त्यागी ने महाराष्ट्र के शाह वर्धन को हराकर 2 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है। 

इसी प्रकार राजस्थान से मौनिल मारू, आयुष जैन, व्रषांक चैहान, गौरव सक्सेना, प्रथम माली, हेमेन्द्र सिंह मकवाना, दिक्षिता कुमावत, अतुल हिंगड, गोंविद कुमार चन्देल, माधव पुरोहित, भव्य गहलोत, प्रेम सिंह भाटी, चार्वी पाटीदार, आनन्द स्वरूप, गजेन्द्र कुमार जोशी, यजत व्यास, आर.के. गुप्ता, तेजस्वी नरेश, स्नेहा, गीत जैन बढत बनाए हुए है। 

इसी प्रकार लेकसिटी मे शिखर करन,  अनिरुद्ध साहु, तुषार डामोर, तन्मय नलवाया, मितांश साहु, आयत बजाज, यजत व्यास, स्नेहा चौधरी बढत बनाए हुए है। ग्रेंड मास्टर, इन्टरनेषनल मास्टर, फीड़े मास्टर, केन्डिडेट मास्टर, एरिना ग्रेंड मास्टर, एरिना इन्टरनेशनल मास्टर, एरिना फीड़े मास्टर, एरिना केन्डिडेट मास्टर सहित देश भर से 183 खिलाडियो ने हिस्सा लिया।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal