पैरा तैराकों ने बहाया पसीना, मुकाबले कल से शुरू

21वीं पैरा-स्विमिंग चैम्पियनशिप 2021-22

 | 
para swimming

पैरा स्विमिंग कमेटी ऑफ इण्डिया एवं नारायण सेवा संस्थान का आयोजन

उदयपुर 24 मार्च 2022 । इरादे मजबूत हो तो कोई भी कार्य मुश्किल या असम्भव नहीं। शारीरिक अक्षमता भी बुलंद हौसलों को उड़ान भरने से रोक नहीं सकती। कुछ ऐसा ही दृश्य था महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल पर गुरूवार को, जहां राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आए दिव्यांगों ने मुकाबलों से एक दिन पहले कड़ा अभ्यास किया।

चैम्पियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे पैरा-ओलंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया एवं कृष्णा नागर सहित गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी करेंगे। विभिन्न श्रेणीयों के मुकाबले प्रातः 9.15 बजे से शुरू हो जाएंगे। 

चैम्पियनशिप पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया एवं नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हो रही। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर से आए पैरालिम्पिक तैराक तीन दिन तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं एसएसबी टीम सहित 24 राज्यों से आए पैरा तैराकों का तरणताप पर संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल एवं डाॅ. वी.के. डबास ने स्वागत किया। 

बाद में आयोजन समिति के सदस्यों, तकनीकी अधिकारियों, टीम प्रबंधकों व प्रशिक्षकों की बैठक में पंजीयन, वर्गीकरण के साथ आवश्यक जानकारियां साझा की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News