उदयपुर 26 मार्च 2025। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी किक बाक्सिंग (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 21 से 25 मार्च 2025 तक स्वामी विवेकानंद शुभार्ती विश्वविद्यालय, मेरठ (यू.पी.) में किया गया।
जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय किक बाक्सिंग (पुरूष) टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक व 2 कांस्य पदक और किक बाक्सिंग (महिला) टीम 1 रजत पदक व 1 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय किक बाक्सिंग (पुरूष) टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. वी. सी. गर्ग ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय किक बाक्सिंग (पुरूष) टीम के विनय राज सिंह सारंगदेवोत ने अंडर-91 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, भावेश चौधरी ने अंडर-75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, निखिल जालोरा ने अंडर-63 किलो वर्ग में रजत पदक, कैलाश भारती ने अंडर-71 किलो वर्ग में और दिविज सोलंकी ने 84 किलो से अधिक वर्ग में कांस्य पदक और भावना साहू ने अंडर-70 किलो वर्ग में रजत पदक, प्रांजल मेनारिया ने अंडर-60 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ.हेमराज सिंह चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों एवं उनके टीम मैनेजर प्रभु लाल कुम्हार, कोच वर्धमान सिंह नरूका व टीम के अन्य खिलाड़ीयों को बधाई दी। इस उपलब्धि पर समन्वयक, विश्वविद्यालय योग केन्द्र डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने भी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु कहा कि आगामी 29 अगस्त 2025 खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal