उदयपुर के पीयूष चौबीसा का राजस्थान सीनियर कबड्डी टीम में चयन

72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 
 | 

उदयपुर 23 फरवरी 2026।  गुजरात के बड़ौदा शहर में  24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान टीम में उदयपुर के उभरते खिलाड़ी पीयूष चौबीसा का राजस्थान सीनियर कबड्डी टीम में चयन किया गया है।

ज़िला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि राजस्थान सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पीयूष चौबीसा का राजस्थान टीम में चयन किया गया है।  

पीयूष का राजस्थान सीनियर टीम में चयन होने पर ज़िला कबड्डी संघ उदयपुर के संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, आयोजन सचिव जालमचंद जैन, उदयपुर ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, कबड्डी कोच कपिल जैन, श्याम सुंदर शर्मा सहित उदयपुर के कई खेल प्रेमियों ने ने पीयूष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

#Udaipur #Rajasthan #Kabaddi #PiyushChaubisa #SportsNews #UdaipurSports #RajasthanKabaddi #NationalKabaddi #Leadership #SportsExcellence  #NationalChampionship