महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय लॉन टेनिस में दबदबा

 | 
Maharaan Paratp Khelgaon Players

Udaipur Times, Sports News:  राजस्थान में आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम में शहर के महाराणा प्रताप खेलगांव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया चयनित खिलाड़ियों में से सबसे अधिक छात्र खेलगांव टेनिस कोर्ट के हैं, जो वहां के मुख्य लॉन टेनिस कोच खेमराज गमेती के मार्गदर्शन में नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेलगांव में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कोच खेमराज गमेती की देखरेख में खिलाड़ियों ने न केवल अपनी तकनीकी बारीकियों जैसे बैकहैंड और फोरहैंड ड्रिल्स को सुधारा है, बल्कि अपने शारीरिक और मानसिक कौशल को भी मजबूत किया है। यही वजह है कि राज्य स्तरीय टीम के चयन ट्रायल में यहां के टेनिस कोर्ट से सबसे ज्यादा बच्चों ने अपनी जगह पक्की की है।

इन 20 खिलाड़ियों का हुआ चयन

महाराणा प्रताप खेलगांव के 20 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में चयन हुए है। इसमें अंडर 17 बॉयज में हर्षित वैष्णव, सुशांत शर्मा, पूर्वांश सरूपरिया, लक्ष्यराज, वायुन, अंडर 17 गर्ल्स में ईलीशा डांगी, शुभ्रा गुप्ता, खनक धाबाई, अंडर 19 गर्ल्स में हर्षिका जोशी, तनिष्क शर्मा, अंडर 14 बॉयज में आजर्व जैन, दिव्यराज चौहान, क्रयाश तलेसरा, मितान शर्मा, ऋषि राज तथा अंडर 14 गर्ल्स में तेहरिम अमर, ख्याति जैन, वंशिका माहुर एवं धनुष्का सोलंकी का चयन हुआ।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News