खेल कराटे लीग में शहर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कास्यं पदक जीतें

 | 
karate

उदयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कराटे लीग में अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदक जीत उदयपुर का नाम रोशन किया।
 

मुख्य प्रशिक्षक पंकज चौधरी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के 22 राज्यों के 1600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अलग अलग आयु व भार वर्ग में आराध्य चौधरी, हेयांश खंडेलवाल, युवराज गुप्ता, हित वर्मा व पार्थ प्रताप ने स्वर्ण, हिमांगी शाह, नेत्रा श्रीमाली, नयनदीप राठौड़ व यश बंसल ने रजत, कनिष्क सिंह अहारी, कनिष्क पालीवाल व मनन खंडेलवाल ने कांस्य पदक जीत शहर व राज्य का नाम रोशन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News