42वीं उदयपुर जिला सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 9 जुलाई से

इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 9 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे तक लव कुश इनडोर स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं
 | 
powerlifting

उदयपुर 6 जुलाई, जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 9 जुलाई, रविवार को लव कुश इनडोर स्टेडियम में 42वीं उदयपुर जिला सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा l

प्रतियोगिता प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ होगी 

जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 9 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे तक लव कुश इनडोर स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं l प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा l प्रतियोगियों का वजन 9 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे लिया जायेगा l प्रतियोगिता प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ होगी l

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला सीनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा, चयनित टीम 15 से 16 जुलाई तक बांदीकुई, दौसा में आयोजित होने वाली 42वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News