प्रद्युम्न सिंह रावल का ISSF वर्ल्ड कप के लिए चयन


प्रद्युम्न सिंह रावल का ISSF वर्ल्ड कप के लिए चयन

प्रद्युम्न सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर वर्ग में लेंगे हिस्सा 

 
pardhyuman

प्रथम प्रयास में ही 18 वर्षीय प्रद्दुम्न सिंह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

25 फरवरी से 8 मार्च 2022 तक इजिप्ट में आयोजित होने वाली ISSF वर्ल्ड कप 2022 शूटिंग प्रतिस्पर्धा में उदयपुर के प्रद्युम्न सिंह रावल का ISSF वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ हैं। 

प्रद्युम्न सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। प्रद्युम्न "महेन्द्र सिंह शूटिंग एकेडमी" में अपने पिता अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महाराणा प्रताप अवार्डी महेन्द्र सिंह रावल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

नवम्बर 2021 में दिल्ली में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रद्युम्न सिंह ने 600 में से 583 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अपने प्रथम प्रयास में ही 18 वर्षीय प्रद्दुम्न सिंह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज़िला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि उदयपुर के होनहार प्रद्युम्न सिंह भारतीय सीनियर शूटिंग टीम में चयन गौरव की बात हैं।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal