भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए उदयपुर के प्रियदर्शी व आमिल का चयन
एशियन व वर्ल्ड अंडर 22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024
उदयपुर 6 अप्रैल 2024। अगले माह एशियन व वर्ल्ड अंडर 22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए उदयपुर के आमिल अली और प्रियदर्शी का चयन क्रमशः 51 किलो भार वर्ग व 71 किलो भार वर्ग में हुआ है।
जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया की पुणे आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक दोनों बॉक्सर अपनी श्रेष्ठता साबित कर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाने का प्रयत्न करेंगे।
राठौड़ ने बताया कि हाल में दोनों बॉक्सरो ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, उसी आधार पर उनका चयन हुआ है। आमिल अली और प्रियदर्शी राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के प्रशिक्षणार्थी है।