उदयपुर के प्रियदर्शी बने राजस्थान बॉक्सिंग चैंपियन

प्रियदर्शी सिंह ने अपने सभी 5 मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया 

 | 
boxing

उदयपुर 12 नवंबर 2024। कोटा में सम्पन्न हुई राजस्थान सीनियर मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक, 3 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। 

जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर के प्रियदर्शी सिंह ने अपने सभी 5 मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर राजस्थान के चैंपियन बने। वहीँ नमन शर्मा, श्वेता गौड़ व चेष्टा मेड़तिया ने रजत, कर्णिका चंपावत व ताश्री मेनारिया ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 

उदयपुर के बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वन स्टार आर जे समर फतह सिंह राठौड़ व राजस्थान बॉक्सिंग की आर जे प्रगति मेनारिया, प्रतियोगिता के निर्णायक थे। 

उदयपुर टीम के प्रशिक्षक सूरज सोनी और शालिनी नरुका थे। पदक विजेता को राजस्थान क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला मुक्केबाज़ी संघ के समस्त सदस्यों क्रीड़ा परिषद के समस्त प्रशिक्षकों ने हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News