उदयपुर के बॉक्सर प्रियदर्शी राष्ट्रीय खेलों के क्वार्टर फाइनल में

प्री क्वार्टर में चंडीगढ़ के बॉक्सर को हराया 

 | 
priyadarshi reached quarter final

उदयपुर 31 जनवरी 2025। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले के लेलु गांव में चल रहे 38वे नेशनल गेम्स में उदयपुर के मुक्केबाज़ 71 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 

राजस्थान टीम के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि प्रियदर्शी ने प्री क्वार्टर में चंडीगढ़ के बॉक्सर को एक तरफा हराते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। 

boxer

चुण्डावत ने बताया कि प्रियदर्शी ने चंडीगढ़ के बॉक्सर सचिन सिंह पर इस कदर पंच बरसाए के रेफरी को दूसरे राउंड के बाद की बाउट को रोकना पड़ा और प्रियदर्शी को विजय घोषित किया। प्रियदर्शी पिछले राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News