महा सिद्धि विनायक संस्थान की तरफ से आयोजित होगी प्रो कबड्डी


महा सिद्धि विनायक संस्थान की तरफ से आयोजित होगी प्रो कबड्डी

प्रतियोगिता में प्रदेश के 264 खिलाड़ी लेंगे भाग

 
kabaddi

उदयपुर 26 अक्टूबर 2023। महा सिद्धि विनायक संस्थान उदयपुर की ओर से तीन दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता सीजन 4 का आयोजन गोवर्धन सागर स्थित स्वयं जयंती पार्क में किया जा रहा है। 

कबड्डी प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देने के लिए गुरुवार को गोवर्धन विलास स्थित गणेश मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक राजकुमार ओड ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में कबड्डी खेल के प्रति जागरूकता लाई जा सके और धरातल के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान किया जा सके। प्रो कबड्डी की तर्ज पर इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विगत सात वर्षों से किया जा रहा है। 

इस बार इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 264 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों को नीलामी कर अलग-अलग टीमों में विभाजित किया है। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी भी रहेगी। यह प्रतियोगिता नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। 

उन्होंने बताया कि जीतने वाली टीम को एक लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। वही उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए पुरूस्कार राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुल 38 मैच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्टेट लेवल के खिलाड़ी अभिषेक गुर्जर और दीपक हुडडा भी भाग लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान महा सिद्धि विनायक संस्थान के राजकुमार ओड, विनोद सुखवाल, वीरेंद्र पुनेड़ा, प्रभु लाल गुर्जर, मुकेश खटीक सहित कई युवा मौजूद रहे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal