उदयपुर की रागवी ने निशानेबाजी में जीता रजत पदक
डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग चैंपियनशिप 2024
उदयपुर 30 अप्रैल 2024 । बीकानेर में 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग चैंपियनशिप 2024 मे उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए उदयपुर की रागवी पोरवाल ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।
उदयपुर की द लीजेंड शूटिंग रेंज निशानेबाजी एकेडमी मनवा खेड़ा शाखा के कोच चेतन कुमार ने बताया की रागवी ने महज़ 3 महीना की तैयारी में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग अंदर 12 महिला वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई।
शूटिंग अकादमी के निर्देशक गजेंद्र सिंह राणावत ने विजेता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों को उत्साहित किया