राजस्थान की पहली बालिका हॉकी एकेडमी प्रारम्भ; उदयपुर में बालिका हॉकी एकेडमी चयन के लिए कल से ट्रायल शुरु

29 जुलाई को सायं 03:00 बजे महाराणा प्रताप खेल गांव मे स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित की जाएगी

 | 
Girls Hockey Academy

महाराणा प्रताप खेल गांव हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार ध्यानचंद (अर्जुन अवार्डी एवं ओलम्पियन) प्रशिक्षण देंगे

बालिका हॉकी एकेडमी के लिए टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम के अन्तर्गत चयन ट्रायल गुरूवार 29 जुलाई को सायं 03:00 बजे महाराणा प्रताप खेल गांव मे स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित की जाएगी।

उक्त चयन ट्रायल मे भाग लेने हेतु इच्छुक जनजाति बालिका खिलाड़ी निर्धारित हॉकी किट में हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर उपस्थित रहने को कहा गया है। चयन ट्रायल के दौरान चयन समिति के सदस्य शकील हुसैन, हॉकी कोच एवं खेल अधिकारी, टी.ए.डी; डॉ. कुलदीप सिंह झाला, हॉकी कोच एवं सचिव, हॉकी उदयपुर तथा मोहम्मद हनीफ, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अम्पायर द्वारा खिलाड़ियों के फिटनेस एवं हॉकी स्किल्स के साथ मैच प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।

चयन ट्रायल के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर महाराणा प्रताप खेल गांव मे नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार ध्यानचंद (अर्जुन अवार्डी एवं ओलम्पियन) के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, हॉकी कोच एवं खेल अधिकारी, टी.ए.डी, शकील हुसैन ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनजाति विभाग द्वारा राजस्थान की पहली बालिका हॉकी एकेडमी प्रारम्भ की जा रही है।

बालिका हॉकी एकेडमी के लिए उदयपुर में चयन ट्रायल कल से शुरु किए जाएंगे। चयन ट्रायल मे भाग लेने हेतु इच्छुक जनजाति बालिका खिलाड़ी निर्धारित हॉकी कीट में हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर उपस्थित रहेचयन ट्रायल मे भाग लेने हेतु इच्छुक जनजाति बालिका खिलाड़ी निर्धारित हॉकी कीट में हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News